औरंगाबाद, फरवरी 14 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में थाना क्षेत्र के जैतिया सिमरी गांव निवासी पिंटू कुमार सिंह और बबन कुमार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र के बसन बिगहा मोड़ निवासी अभय यादव और संतोष यादव को भी पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.