पटना, दिसम्बर 16 -- ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा की सबसे बड़ी परियोजना पर काम शुरू होगा। नवादा में बनने वाली नवीकरणीय परियोजना में 13 हजार करोड़ का निवेश होगा। साथ ही आठ हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड और परियोजनाओं के लिए चयनित एजेंसियों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के साथ ही इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन की शुरुआत हो गई। मंगलवार को विद्युत भवन में हुए समझौते के बाद पत्रकारों से ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दोनों परियोजनाएं इसका सशक्त प्रमाण है कि ऊर्जा विभाग सरकार के निवेश के लक्ष्य को पूरा करने और राज्य की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच की बदौलत ऊर्जा विभाग बिहार के लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.