प्रयागराज, मार्च 14 -- एमएनएनआईटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ में 'सस्टेनेबिलिटी के लिए सामाजिक नवाचार: नीतियां एवं व्यवहार' विषय पर दो दिनी स्पार्क संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। संगोष्ठी का उद्देश्य सामाजिक नवाचार, सतत विकास और नीतिगत ढांचे को मजबूत करना तथा शिक्षाविदों, उद्योग जगत और नीति-निर्माताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देना है। संगोष्ठी में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें शोधार्थी, शिक्षक और उद्योग विशेषज्ञ शामिल रहे। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल मोनिश आहूजा (सेवानिवृत्त) ने अपने नवीकरणीय ऊर्जा, सतत मूल्य श्रृंखला और उद्योग आधारित नवाचारों की आवश्यकता पर जोर दिया। अक्षय श्रीवास्तव ने सतत कृषि नवाचारों पर विचार रखे। वहीं, बीएचयू के प्रो. मनीष अरोड़ा ने सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान में डिजाइन थिंकिंग की भूमिका पर प्रक...