संतकबीरनगर, जून 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। नवीं मोहर्रम के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों, शहर में गम व अकीदत का माहौल देखने को मिला। चौक पर ताजिया बैठाए जाने के बाद बड़ी संख्या में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। देर रात तक लोगों ने ताजियों की जियारत कर इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर शिया सोगवारों ने मातमी जुलूस निकाला पुलिस बल तैनात रहाताजिया जुलूस की भव्यता शहर के पठान टोला, अंसार टोला, मोतीनगर, विधियानी, मड़या, मोहिद्दीनपुर, आदि मोहल्लों में ताजिए चौक पर बैठाए गए। लोगों ने ताजियों की जियारत की। मगहर नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह ताजिये बैठाए गए। वहीं दुधारा थाना क्षेत्र के सालेहपुर, कंचनपुर, छपिया छितौना, सफियाबाद, केकराहो, सिघोरवा दिगर, बड़ेला, जिगना, सिंगापुर, अशरफपुर, परसा ...