मधुबनी, जनवरी 12 -- फुलपरास। प्रखंड क्षेत्र के बेलहा गांव स्थित झहुरी पोखर के समीप डिहबार स्थान में आयोजित नवाह्न संकीर्तन को लेकर सोमवार को कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।कन्याओं ने गांव का परिक्रमा करते हुए दुर्गास्थान के समीप तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित किया।आचार्य ललन झा के पाण्डित्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुए नवाह्न संकीर्तन को लेकर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।नवाह्न संकीर्तन कमिटी के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 12 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने वाली नवाह्न संकीर्तन में जिले के प्रसिद्ध कीर्तन मंडली के साथ साथ बगलगीर देश नेपाल से कीर्तन मंडली भाग लेंगी। सफल संचालन के लिए सचिव नीरज कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष दुर्गानन्द सिंह,प्रदीप सिंह,रविन्द्र सिंह,भवेश सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.