मधुबनी, मार्च 30 -- फुलपरास। स्थानीय नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 में अवस्थित बाबा फुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर सोमवार से नवाह संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसके लिए 151 कुंवारी कन्याओं ने भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरु होकर अनुमंडल मुख्यालय बाजार के लोहिया चौक के सलहेस स्थान, राम जानकी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर,दुर्गा मंदिर सिसवा बरही होते हुए बजरंग बली मंदिर होते हुए मंदिर में कलश स्थापना किया गया। इस कलश यात्रा में नपं के मुख्य पार्षद सह यजमान धर्मेंद्र कुमार साह, मंदिर समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण साह, ब्रह्मानंद यादव,कुंवर साह,आमोद कुमार यादव, वार्ड पार्षद मिट्ठू कामत, बबन साह,गगन देव कुमार, हरे राम साह, बैजू साफी, घूरन विश्वास, कृष्ण कुमार सिंह यादव, प्रमोद कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.