संभल, मार्च 25 -- नए शिक्षण सत्र की शुरुआत के साथ परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को नवारंभ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के जरिए सीखने के साथ आनंद भी उठाया। शासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन और विद्यालयों में उनका ठहराव बढ़ाना है। उत्सव के तहत विद्यालयों में विशेष रूप से बालवाटिका कक्ष तैयार किए गए हैं, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। शिक्षकों ने अभिभावकों को इन कक्षों का निरीक्षण कराया, जिसे उन्होंने एक सराहनीय पहल बताया। शिक्षकों ने अभिभावकों को बालवाटिका की उपयोगिता समझाई और बच्चों का नामांकन कराया। वहीं शासन की ओर से मिड डे मील, निशुल्क ड्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.