सिद्धार्थ, मार्च 26 -- इटवा। खुनियांव क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ऊंचडीह में बुधवार को नवारंभ उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संतोष कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान नए छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूजा, नोडल प्रधानाध्यापक राघवेंद्र प्रताप त्रिपाठी, शिक्षिका शिम्पी तिवारी, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.