बिजनौर, मार्च 25 -- नजीबाबाद। नन्हे-मुन्नों को विद्यालय के वातावरण से जोड़ने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय मौज्जमपुर सादात में 'नवारंभ उत्सव' का आयोजन किया गया। जिसमें बाल वाटिका और कक्षा-एक में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ हुआ। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मौज्जमपुर सादात में तीन से चार वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को बाल वाटिका के माध्यम से अनौपचारिक शिक्षा से जोड़ने तथा छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का कक्षा-एक में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिये नवारंभ उत्सव आयोजित किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए उन्हें सही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.