नवाब सिंह मामले में जिरह पूरी नहीं, 13 अक्तूबर को अगली सुनवाई
कन्नौज, अक्टूबर 6 -- कन्नौज, संवाददाता। किशोरी से दुष्कर्म के चर्चित मामले में आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख व गैंगस्टर नवाब सिंह यादव की विशेष पॉक्सो कोर्ट में चल रही जिरह मंगलवार को पूरी नहीं हो सकी। न्यायालय का समय समाप्त होने के कारण बहस अधूरी रह गई। अब मामले में अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को होगी। मामले में नवाब सिंह यादव बांदा जेल में निरुद्ध है। उसका भाई एवं सह आरोपी वीरपाल उर्फ नीलू यादव कौशांबी जेल तथा पीड़ित किशोरी की बुआ जिला जेल अनौगी में बंद है। तीनों आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जा रही है। मंगलवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच जिरह हुई। दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने तर्क रखे गए। हालांकि निर्धारित न्यायालय अवधि समाप्त होने तक जिरह पूरी नहीं हो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.