साहिबगंज, मार्च 20 -- बरहेट। पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमा (अलविदा जुमा) के अवसर पर बरहेट स्थित नवाब चौक जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की। इस मौके पर मस्जिद परिसर और आसपास का इलाका नमाजियों से खचाखच भरा रहा। लोगों ने अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर लोगों ने रमजान की बरकतों की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।मस्जिद के इमाम मो. मुशर्रफ अलजमाई ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद का त्योहार सादगी, भाईचारे और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईदगाह जाने के लिए नए-नए कपड़े पहनना, इत्र लगाना अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ गरीबों और जरूरतमंदों को दान-खैरात देना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर दे...