रामपुर, जनवरी 28 -- लक्खी बाग स्थित नवाब की प्राचीन कोठी पर गाने की शूटिंग के लिए टीम पहुंची। रंग-बिरंगी लाइट और डेकोरेशन से कोठी की रंगत ही बदल गई। इससे क्षेत्र में कौतूहल मच गया। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग काेठी की ओर दाैड़ पड़े। हालांकि वहां तैनात भारी सुरक्षा बल के चलते कुछ ही लोग शूटिंग स्थल तक पहुंच पाए। रविवार को पंजाब व चंडीगढ़ की टीम शाहबाद कोठी पर पहुंची। शूटिंग के दौरान स्थानीय पुलिस के अलावा टीम के साथ आया सुरक्षा बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि पंजाब-चंडीगढ़ के एक सिंगर ने वहां किसी गाने की शूटिंग की है। यह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फिलमाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.