हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। नगर निगम ने बुधवार को खूंखार हो रहे कुत्तों को पकड़ने के लिए नवाबी रोड क्षेत्र में अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान टीम को हमलावर हो रहे कुत्ते नहीं मिले। अभियान के दौरान कुत्तों से बचाव के लिए उनका वैक्सीनेशन किया गया। नवाबी रोड क्षेत्र में नगर निगम को लावारिस कुत्तों के हमलावर होने की शिकायतें मिल रहीं थीं। बुधवार को इसके लिए टीम ने क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ नगर आयुक्त डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि इस दौरान खूंखार कुत्ते नहीं मिले। मौके पर वैक्सीनेशन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.