हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- जोगेंद्र रौतेला हल्द्वानी। नवाबी रोड (अटल मार्ग) में 948.94 लाख की लागत से सीवरेज व्यवस्था सुधरेगी। गुरुवार को सांसद अजय भट्ट और मेयर गजराज बिष्ट ने सीवर योजना का भूमि पूजन किया। नई लाइन बिछने के बाद सड़क के दोनों ओर की गलियों को जोड़ा जाएगा, जिससे दशकों पुरानी लाइन से होने वाली दिक्कतों का समाधान होने की उम्मीद है।नवाबी रोड से जुड़े क्षेत्र को करीब 40 साल पहले सीवर लाइन से जोड़ा गया था। इतने वर्षों में यहां भवनों की संख्या बढ़ने के साथ ही लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे क्षेत्र में लीकेज और लाइन चोक की समस्या बनी रहती है। यह भी पढ़ें- बजेटी, न्यू बजेटी वार्ड में सीवर लाइन का काम शुरू इसके समाधान के लिए जल निगम अब अमृत योजना के तहत नई लाइन बिछाने जा रहा है। इस योजना में दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक 3.09 ...