मेरठ, मई 8 -- दो दिन पूर्व नवाबगढ़ी गांव से अपह्रत युवती शुक्रवार को परिजनों के साथ खुद ही थाने पहुंच गई। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया और उससे पूछताछ में जुट गई। नवाबगढ़ी निवासी साजिद ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उसने बताया था कि उसकी 15 वर्षीय भांजी पिछले पांच दिनों से उसके घर रह रही थी। बुधवार देर रात मेरठ निवासी समीर उसके घर पहुंचा और परिवार के सदस्यों को बेहोश कर भांजी को अगवा कर ले गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। इसी बीच शुक्रवार को युवती अपने परिजनों के साथ खुद ही थाने पहुंच गई। यह भी पढ़ें- युवती के अपहर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ करने में जुटी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.