नवाबगंज सब्जी मंडी रोड पर जलभराव से मुसीबत
गंगापार, मई 31 -- नवाबगंज कस्बे की प्रमुख सब्जी मंडी रोड पर जलभराव की स्थिति बनी रहने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों तथा राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के कारण आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सब्जी मंडी रोड क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी एवं अन्य कार्यों के लिए आते-जाते हैं। लगातार जलभराव के कारण दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। सड़क पर फैले पानी से फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नवाबगंज सब्जी मंडी रोड पर जलभराव से फजीहत महेश जायसवाल, अधिवक्ता विनोद कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.