गंगापार, मार्च 1 -- होली पर्व को लेकर थाना नवाबगंज क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस वर्ष क्षेत्र के कुल 170 स्थानों पर परंपरागत ढंग से होलिका दहन किया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। थाना नवाबगंज के इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी चिन्हित स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की उदंडता, हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.