कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। नवाबगंज में एक लोडर में आग लग गई। देखते ही देखते लोडर धू-धूकर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। नवाबगंज पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह थाना क्षेत्र अन्तर्गत तिलक चौराहा पर एक लोडर में अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक ने लोडर सड़क किनारे खड़ा कर नीचे उतर कर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में लोडर धू-धूकर जलने लगा। मौके पर पहुंचे कर्नलगंज फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लोडर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल आग पर बिना किसी जनहानि के काबू पा लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.