कानपुर, जून 6 -- कानपुर। नवाबगंज में युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेला मौजूद था। नवाबगंज के ख्यौरा निवासी वीरेंद्र यादव ई-रिक्शा चालक है। उनके परिवार में दो बेटे हैं। घटना के वक्त छोटा बेटा ध्रुव काम पर गया था। इस दौरान बड़ा बेटा 20 वर्षीय आदर्श घर पर मौजूद था। इस दौरान उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...