नवाबगंज में मां की दवा लेकर लौट रहे युवक की लोडर की टक्कर से मौत
कानपुर, अगस्त 1 -- कानपुर। नवाबगंज में मां की दवा लेकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार लोडर टक्कर मारकर भाग निकला। परिजन घायल युवक को हैलट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद आक्रोशित परिजन ने घटनास्थल के पास सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित परिजन ने आरोपित लोडर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजन को शांत कराया। नवाबगंज के ज्यौरा निवासी 35 वर्षीय सुलेमान कबाड़ का काम करते थे। परिवार में पत्नी शमा तीन बच्चे शहनाज, मैनाज व जीशान हैं। परिजन ने बताया कि शुक्रवार रात को सुलेमान की मां सज्जो के पेट में अचानक दर्द होने लगा, जिस पर वह बाइक लेकर दवा लेने गए थे। लौटते वक्त घर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.