नवाबगंज में प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
बरेली, अक्टूबर 4 -- नवाबगंज बीआरसी केंद्र पर प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शैक्षिक संगोष्ठी एवं कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं को हर स्तर पर उठाता रहेगा और किसी शिक्षक का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष भरतवीर गंगवार और मंत्री धीरज पटेल की संस्तुति पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। रीता मलिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप गंगवार, दिग्विजय, भूपेंद्र और विनोद को उपाध्यक्ष बनाया गया। रश्मि कुमारी को महिला संगठन मंत्री और विकास गंगवार को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। नरेंद्र कुमार ऑडिटर, कासिम अंसारी मीडिया प्रभारी और त्रिभुवन कुमार प्रचार मंत्री बनाए गए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी गठित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.