बरेली, अप्रैल 28 -- भाजपा की ओर से सोमवार को कस्बे में जनाक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गयी। जिसमें महिलाओं ने विपक्ष को महिला विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा की जिला मंत्री डा. मीनाक्षी गंगवार के नेतृत्व में कस्बे के श्रीकृष्ण इंटर कालेज से शुरु हुई जनाक्रोश महिला पदयात्रा को विधायक डा. एमपी आर्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए अतुल शर्मा चौक पर आकर समाप्त हो गयी। जिसमें महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, सभासद डा. पूजा गंगवार,राजकुमारी गंगवार, शोभा गुप्ता, पूजा शुक्ला, प्रशंसा शर्मा, केशव गुप्ता, टीआर गंगवार आदि थे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति बिल के समर्थन में पैदल मार्च यह भी पढ़ें- स्वार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.