गंगापार, जनवरी 19 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का नवाबगंज चौराहे पर भाजपा नेता आनंद पांडेय मुखिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से नवाबगंज चौराहा गूंज उठा। लक्ष्मीकांत मिश्र, वीरेंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान जयप्रकाश मौर्य, दिलीप केसरवानी, रोहित तिवारी, शिवा मिश्र, त्रिलोकी नाथ पांडेय, अशोक केसरवानी, प्रदीप तिवारी, सागर शुक्ल आदि ने भी उत्साह पूर्वक स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...