उन्नाव, अप्रैल 1 -- नवाबगंज। नगर पंचायत क्षेत्र में नया टेम्पो स्टैंड विकसित किया गया है, जिसका एक साल का ठेका इस वर्ष सात लाख 75 हजार रुपये में दिया गया है। स्टैंड नवाबगंज बाईपास पुलिस चौकी के निकट स्थित है और यहां अब ऑटो व ई-रिक्शा खड़े होंगे। हाइवे किनारे वाहनों के खड़े होने पर रोक भी लगा दी गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से ठेका दिया गया है। नगर के अंदर से गुजरने वाले बड़े वाहन जैसे ट्रक और बस से 60 रुपये प्रतिदिन, जबकि ऑटो और ई-रिक्शा से 30 रुपये प्रतिदिन शुल्क वसूला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस नई व्यवस्था से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और हाइवे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। टेम्पो स्टैंड से शुल्क वसूली की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...