नवाबगंज में जांच, तीन घरों में मीटर बाईपास मिला
प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रयागराज। बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए प्रवर्तन दल द्वितीय प्रयागराज की टीम ने बुधवार को नवाबगंज क्षेत्र में औचक जांच की। टीम ने जांच के दौरान तीन घरों में मीटर बाईपास कर बिजली का अवैध इस्तेमाल पकड़ा। प्रवर्तन दल के मुताबिक, एक घर में वैध संयोजन की सर्विस केबल में मीटर से करीब 12 हाथ पहले कट लगाकर दूसरा केबल जोड़कर मीटर बाईपास किया गया था। यहां पांच किलोवाट का विद्युत भार चोरी से इस्तेमाल होता मिला। इसी तरह दूसरे घर में 17 किलोवाट और तीसरे घर में 4.6 किलोवाट का विद्युत भार चोरी से इस्तेमाल होता पाया गया। प्रवर्तन दल ने तीनों मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत अभियोग पंजीकृत कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई प्रभारी रामसरन मौर्य के नेतृत्व में अवर अभियंता प्रमोद कुमार चौहान और टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.