गंगापार, मार्च 2 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के डेरवा सिंगरौर उपरहार गांव की एक महिला की मिरजहांपुर गांव में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरवा सिंगरौर उपरहार निवासी त्रिभुवन सरोज की पत्नी 45 वर्षीय उमा देवी रविवार शाम करीब चार बजे घर से गाय के लिए घास काटने निकली थीं। बताया जा रहा है कि वह रास्ते में मिरजहांपुर गांव स्थित एक खेत के पास पहुंचीं, जहां किसी विद्युत तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.