नवाबगंज में एक ही रात में तीन घरों पर धावा, जेवरात-नकदी समेत लाइसेंसी बंदूक चोरी
गंगापार, जून 24 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र के नेम तिवारी का पुरवा गांव में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा एक लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
चोरों का हमला गांव निवासी करुणेश त्रिपाठी ने बताया कि 23 जून की रात करीब 2:40 बजे उनकी पत्नी शौचालय जाने के लिए उठीं तो घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। इस पर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। उनका पुत्र सुंदरम और पालतू कुत्ता अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंचे उनके चचेरे भाई आलोक त्रिपाठी ने बाहर से दरवाजा खोला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.