गंगापार, मार्च 10 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नवाबगंज-दहियावां मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के बाद बचे हुए कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर मंगलवार को युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार वर्मा से वार्ता की। उन्होंने सड़क के अधूरे निर्माण कार्य से लोगों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया।सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार ने बताया कि नवाबगंज बाजार में जलभराव की समस्या समाप्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कुंभ मेला डिवीजन द्वारा जल्दबाजी में सड़क के किनारे की पटरी उखड़वा दी गई और इंटरलॉकिंग लगाकर सड़क को ऊंचा कर दिया गया। लेकिन इंटरलॉकिंग को दोनों ओर से मजबूती से नहीं बांधा गया, जिससे वह जगह-जगह उखड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि इसके कारण दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा चालकों को आवागमन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.