गंगापार, मई 29 -- क्षेत्र में हुई बारिश के बाद नवाबगंज-दहियावां मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे शुक्रवार को राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में भी इस मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल प्रभाव से जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- डेढ़ वर्ष से टूटी नाल...