उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव, संवाददाता। बाराबंकी टोल प्लाजा पर हाईकोर्ट के एक जूनियर वकील से कथित अभद्रता के बाद नवाबगंज टोल प्लाजा पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन कर वाहनों को बिना टोल निकालने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो जनपद के नवाबगंज टोल प्लाजा का रविवार देर रात का बताया जा रहा है। कानपुर से लखनऊ की जा रही लखनऊ नंबर की एक कार को काला कोट पहने कुछ सवारों ने बिना टोल टैक्स दिए जबरन निकाल लिया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई देता रहा कि कार सवार टोल कर्मियों से बहस करते हैं। टोल शुल्क देने से साफ इनकार कर देते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि टोल कर्मचारी नियमों का हवाला देते हुए भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कार सवार खुद को वकील बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.