नवाबगंज चौक पर अगलगी में दो घर जलकर राख
कटिहार, मई 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज चौक पर शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दो फूस के घर जलकर राख हो गया। घटना में करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।अगलगी यह भी पढ़ें- अररिया: आग लगने से सात परिवारों के सात घर जलकर राख, लाखों का नुकसान की घटना में रसिक मंडल एवं संतोष मंडल का फूस का घर पूरी तरह जल गया। घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि समय रहते आग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.