गंगापार, अप्रैल 20 -- क्षेत्र के सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। नवाबगंज क्रय केंद्र प्रभारी दीपित्का ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 100 क्विंटल गेहूं की तौल की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों से समर्थन मूल्य पर पारदर्शी तरीके से गेहूं की खरीद की जा रही है। तौल के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी विभाग द्वारा प्रक्रिया तेज की गई है। प्रभारी ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार साफ और सूखा गेहूं लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रह सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...