मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर/मुशहरी। मुशहरी के रोहुआ में बुधवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर नवादा चौक से ही उसका बाइक से पीछा कर रहे थे। करीब चार किमी पीछा करने के बाद दोनों शूटर ने चलती बाइक पर प्रभात को गोली मारी। नवादा से रोहुआ तक कई जगहों पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। तीन जगहों पर पुलिस को शूटर की बाइक दिखे। इसमें दिखे नंबर की पहचान कराई जा रही है बाइक के नंबर से शूटर तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस जुटी है। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी आरती कुमारी ने पुलिस को बताया है कि 10:30 बजे के बाद उसके पति डेरा से निकले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला इसमें दिख रहा है कि नवादा चौक से करीब 10:50 बजे प्रभात क्रॉस कर रहा है। उसके पीछे दोनों बाइक सवार शूटर भी नवादा चौक से निकले हैं। करीब 16 म...