नवादा से तिसरी, गावां होते हुए गिरिडीह तक रेललाइन को मिली मंजूरी
गिरडीह, मई 22 -- तिसरी, प्रतिनिधि। कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का प्रयास रंग लाया है। अन्नपूर्णा देवी की पहल पर गिरिडीह-नवादा रेल लाइन बनाने की मंजूरी मिल गई है। बहुत जल्द ही नवादा से गिरिडीह तक भाया सतगावां, गावां, तिसरी, जमुआ होते हुए गिरिडीह तक रेल लाइन बनाने का काम शुरू हो जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इसकी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी भाजपा के चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने दी। रेल लाइन की मंजूरी मिलने से तिसरी के लोगों में भारी उत्साह है। वहीं भाजपा नेता सुनील साव, मनोज यादव, रामचन्द्र ठाकुर, उदय साव आदि लोगों ने सांसद अन्नपूर्णा देवी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद और साधुवाद दिया है। यह भी पढ़ें- नरकटियागंज-अरेराज नई रेल लाइन सर्वे को मिली मंजूरी मालूम हो कि कोडरमा की सांसद अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.