नगर संवाददाता, मार्च 6 -- Nawada News: बिहार के नवादा में सदर अस्पताल के दवा स्टोर रूम में शुक्रवार रात करीब 9 बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में स्टोर रूम धुएं और लपटों से भर गया। इस घटना में लाखों रुपये की दवाइयां समेत अन्य मेडिकल सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, सिविल चैंबर के ठीक बगल में करकट और लोहे की शीट से अस्थायी रूप से मेडिकल स्टोर बनाया गया था, जहां अस्पताल में उपयोग होने वाली बड़ी मात्रा में दवाइयों का भंडारण किया गया था। सदर अस्पताल में करीब 200 से अधिक प्रकार की दवाइयों का संग्रह रखा जाता है। यहीं से जिले के 14 प्रखंडों में स्थित पीएचसी और सीएचसी केंद्रों को भी दवाइयों की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में इस स्टोर में बड़ी मात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.