नवादा, जून 21 -- नवादा में संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के दो गुटों के बीच रोड़ेबाजी व गोलीबारी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों ओर से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना गुरुवार की देर रात करीब 09 बजे शहर के स्टेशन रोड स्थित पंपूकल चौक इलाके की है। घटना के बाद उस इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया था। मोहल्ले वालों का आरोप है कि घटना के बाद उस इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया और दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लग गये। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और हालात पर नियंत्रण पाया। मौके पर जमा लोगों की भीड़ को पुलिस ने वहां से खदेड़ कर हटाया। पंपूकल चौक का इलाका ईंट-पत्थरों से पटा हुआ पाया गया। काफी देर तक पुलिस वहां मौजूद रही। सदर एसडीपीओ-01 हुलाश कु...