नवादा, अप्रैल 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बुनियादी ढांचे और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए जारी की गई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सूची में नवादा-लक्ष्मीपुर नई रेल लाइन को प्रमुखता से शामिल किया गया है। लगभग 137 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के धरातल पर उतरने से न केवल नवादा जिला, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में भी आमूलचूल परिवर्तन आने की संभावना है। रेलवे विभाग द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस 137 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 621.57 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। इस पूंजी निवेश का बड़ा हिस्सा सीधे तौर पर सर्वे, निर्माण कार्य, भूमि अधिग्रहण और आधुनिक रेल तकनीकों के समावेश पर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.