नवादा, दिसम्बर 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा में सोमवार का दिन इस सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान गिरकर 08 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जिले में ठंड अपने चरम पर पहुंच गयी है। हालांकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रहा लेकिन पछुआ उत्तरी पछुआ हवा 07 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हुए मध्यम शीतलहर वाली गंभीर स्थिति का कारण बन रही है। तापमान में अचानक आई इस भारी गिरावट और मौसमीय बदलाव ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र से आ रही उत्तरी हवाओं के तेज होने और कोहरे के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सुबह और शाम के समय सड़कें सुनसान दिख रही हैं और लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.