चतरा, अप्रैल 25 -- कुंदा, प्रतिनिधि। शनिवार को प्रखंड कुंदा अंतर्गत ग्राम नवादा स्थित पंचायत भवन में नव भारत जागृति केंद्र एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई के सहयोग से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चर्म रोग से पीड़ित कुल 96 मरीजों का नि:शुल्क जांच एवं इलाज किया गया, साथ ही उन्हें आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में डॉक्टर बंशीधर पांडेय ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनके साथ एएनएम रोमा रागिनी तिर्की, फार्मासिस्ट हरिशंकर यादव, लैब टेक्नीशियन डब्लू पासवान एवं मोबाइल मेडिकल वाहन चालक सुरेंद्र यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के सफल संचालन में प्रोग्राम मैनेजर शैलेश कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर नवादा पंचायत के मुखिया भरत यादव भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। ज्ञात हो कि एसब...