नवादा, फरवरी 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में 22 वर्षीया एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 15 फरवरी की शाम की बतायी जाती है। बताया जाता है कि घटना के वक्त महिला गांव के बाहर बधार में शौच के लिए गयी थी। इसी बीच पूर्व से घात लगाये बैठे आरोपित ने महिला को किनारे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर खेतों में पटवन कर रहे उसके ससुर मौके पर पहुंचे। परंतु इस बीच आरोपित भाग निकला। बताया जाता है कि महिला का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। महिला ने घर आकर अपने पति को फोन पर घटना की जानकारी दी। पति के आने पर महिला 21 फरवरी को नगर थाने पहुंची। जहां घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। प्राथमिकी में सत्येन्द्र यादव के बेटे विकास यादव को आरोपित किया गया है। मेडिकल जांच करायी गयी प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.