नवादा, मार्च 17 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत 18 मार्च बुधवार को नवादा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर के आईटीआई मैदान में एक विशाल पंडाल का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही, निरीक्षण और उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल जनसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिले के विकास कार्यों की समीक्षा और नई सौगातों का गवाह बनेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री नवादा के बुधौल स्थित नवनिर्मित पार्क का विधिवत उद्घाटन करेंगे, जिसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री नर्सिंग कॉलेज का भी निरीक्षण करेंगे, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.