नवादा में महिला की हत्या से सनसनी, घर में घुसे लुटेरों ने हाथ-पैर बांध गला घोंटा
नारदीगंज (नवादा), अगस्त 15 -- बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात नारदीडीह गांव के सोनरा बागी की है। महिला की हत्या करने के बाद कथित लुटेरे घर में रखी गोदरेज और बक्से तोड़कर नकदी एवं जेवरात लूटकर ले गए। लोगों को शनिवार सुबह वारदात का पता चला। आक्रोशित लोगों ने नारदीगंज-राजगीर मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क पर घंटों आवागमन बाधित रहा। मृतका की पहचान 65 वर्षीय राजकुमारी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह अपने घर में अकली थीं। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे तक बड़ी बहू बबिता देवी उनके पास थीं। फिर 10 बजे तक वह पड़ोसियों के पास बैठी थीं। इसके बाद वह अपने घर लौटकर सो गईं। आशंका जताई जा रही है कि देर रात लुटेरे चोरी की नीयत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.