नवादा, फरवरी 17 -- नवादा। राजेश मंझवेकर नवादा जिला वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में एक गहरे संकट से गुजर रहा है। 2026 की शुरुआत में भी यहां का चिकित्सा ढांचा आधुनिकता से कोसों दूर है। जिले की करीब 25 लाख की आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं केवल कागजों पर स्वस्थ दिखती हैं, जबकि हकीकत में यहां का पूरा तंत्र रेफर वाली व्यवस्था यानी जिले के अस्पतालों से जिलों या पटना स्थित विशिष्ट अस्पतालों तक भेजने पर टिकी है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति यह है कि यहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। सरकारी आंकड़ों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिले में विशेषज्ञों और नर्सों के लगभग 50 से 70 फीसदी तक पद रिक्त पड़े हैं। इसका सीधा परिणाम यह होता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज जब अस्पताल पहुंचत...