नवादा में पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 4 की दर्दनाक मौत; मचा हाहाकार
संवाद सूत्र, जुलाई 24 -- बिहार के नवादा जिले में शुक्रवार को आसमान से बरसी आफत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नारसीगंज थाना क्षेत्र में राजगीर पहाड़ी के निकट सांगोवर गांव में पेड़ के नीचे खड़े 10 से 15 लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से मौके पर हाहाकार मच गया। मृतकों की पहचान सांगोवर गांव निवासी 44 वर्षीय शंभु कुमार, मिथिलेश कुमार के 10 साल के बेटे सोनू कुमार, मदन राजवंशी (55 वर्ष) और मुनेश्वर राजवंशी (55 वर्ष) के रूप में हुई हैं। वहीं आकाशीय बिजली से झुलसने वालों में लालजीत यादव की पत्नी शोभा देवी (40 वर्ष) और कवींद्र प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी (40 वर्ष) शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए नारदीगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.