नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- नरहट,(नवादा) एक संवाददाता। बिहार के नवादा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। बलुआही भीखमपुरा गांव में डायल 112 और स्थानीय थाने की पुलिस टीम से ग्रामीणों ने मारपीट की और पथराव किया। साथ ही महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। घटना में डायल 112 के चालक और एक महिला सिपाही को चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं और आठ पुरुषों समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एक महिला सिपाही का वीडियो बनाने से मना करने के बाद यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात को बलुआही भीकमपुरा के ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी थी कि उन्होंने किसी मामले में एक व्यक्ति को पकड़कर रखा है। जानकारी मिलने पर टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ले रही थी इसी...