नवादा में तालाब में मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप
नवादा, मई 10 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनी पहाड़ी के समीप तालाब से शनिवार की सुबह एक छात्र का शव बरामद किया गया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोनावां निवासी संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र वंश राज के रूप में की गई है। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोनावां के नौवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर निर्मम तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है आंख, कान और चेहरे पर जख्म के गहरे निशान हैं। दोनों हाथों को भी रेता गया है। इधर, घटना के विरोध में लोगों ने गोनावां काली स्थान के पास टायर जलाकर नवादा-बिहार पथ को जाम कर दिया। परिजनों के मुताबिक, वंशराज शुक्रवार को स्कूल गया था, लेकिन लौटकर वह घर नहीं आया। तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस बीच उसके दोस्तों से भी पूछताछ की गई। इसी क्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.