नवादा में ठनका गिरने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, पांच झुलसे
नवादा, मई 30 -- नवादा जिले के हिसुआ और कौआकोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ठनका गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के धुरिहा गांव निवासी मनोज मांझी की 36 वर्षीया पत्नी रूबी देवी, कौआकोल थाना क्षेत्र के बीझो गांव निवासी शिवदसानी यादव की 36 वर्षीया पत्नी सुलेखा देवी और वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलढा गांव निवासी सुरेश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र कौशल सिंह के रूप में की गई है। वहीं कादिरगंज के पचंबा और नारदीगंज के ओड़ो में पांच लोग झुलस गए। इनमें तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। इधर, जिले के विभिन्न स्थानों पर ठनका से स्कूल भवन समेत मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि शुक्रवार की सुबह तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई। काले घने के बादलों के कारण अंधेरा पसर गया। हिसुआ के धुरिहा गांव में घटित घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.