नवादा, जुलाई 28 -- इबोला वायरस के प्रकोप को लेकर नवादा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में है। मुख्य रूप से अफ्रीका और खाड़ी देशों जैसे विदेशों से लौट रहे नवादा जिले के कुल 05 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इबोला गाइडलाइंस के तहत गहन मेडिकल सर्विलांस अर्थात स्वास्थ्य निगरानी पर रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी एडवायजरी के बाद यह सतर्कता बरती जा रही है।

निगरानी की प्रक्रिया सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार चौधरी एवं एसीएमओ/डीएसओ डॉ. आफताब कलीम की निगरानी में जारी अभियान की देखरेख कर रहीं आईडीएसपी प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. तहमीम जहां ने बताया कि इन 05 में से 03 यात्रियों की अनिवार्य 21 दिनों की सर्विलांस अवधि सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। ये तीनों यात्री पूरी तरह स्वस्थ, फिट और लक्षण-मुक्त पा...