नवादा में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था पस्त, रही परेशानी
नवादा, मार्च 29 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले में शुक्रवार की रात अचानक बदले मौसम के मिजाज ने एक ओर जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे पर संतोष की लकीरें भी खींची हैं। तेज आंधी और झमाझम बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में बुनियादी सुविधाएं बाधित हुईं, लेकिन कृषि क्षेत्र के लिए यह प्राकृतिक बदलाव सुखद संकेत लेकर आया है। इस बीच, शनिवार की सुबह भी हल्की बारिश हुई और लम्बे समय तक बादल छाए रहे। शुक्रवार रात आई तेज आंधी ने बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी। जिला मुख्यालय के कुछ मोहल्लों समेत कई प्रखंडों में तेज हवाओं के कारण बिजली के तार टूट गए और कई तकनीकी खराबियां उत्पन्न हो गईं। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घंटों ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.