बांका, मार्च 16 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। नवादा बाजार थाना कि पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों की गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में हरचंडी गांव निवासी आनंदी रजक पिता-स्व. सोमी रजक तथा अशोक रजक पिता-आनंदी रजक के नाम शामिल है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से पूर्व में वारंट निर्गत था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने गांव में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.